Wednesday, 25 January 2012

विरोध .... आखिर क्यों !!

विगत कई दिनों से साहित्य प्रेमियों को जिस बात को लेकर अंदेशा था आखिरकार वो सत्य साबित हुई और लेखक सलमान रुश्दी की भारत यात्रा रद्द हो ही गई, हद तो तब हो गई जब इन मनु-मानसिकता के तथाकथित लोगो के इसी विरोध के चलते  "जयपुर लिटरेरी फेस्टिवल" में गत दिवस आयोजित  विडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से होने वाली चर्चा को भी निरस्त करवा कर साहित्य जगत के मानस पटल पर एक गहरा आघात किया, जबकि चर्चा सलमान रुश्दी की किताब  ' मिडनाइट्स चिल्ड्रन ' के संधर्व में थी और सलामन रुश्दी इसी विषय पर बोलने वाले थे।

विरोध और हंगामे की मुख्य वजह थी लेखक अहमद सलमान रुश्दी द्वारा लिखित पुस्तक ‘द सटैनिक वर्सेज़’ कुछ लोगों को सलमान रुश्दी से नाराज़गी है, उनका मानना है कि अपनी किताब ‘सटैनिक वर्सेज़’ में रुश्दी ने हज़रत मोहम्मद का अपमान किया है, मैंने यह किताब अभी तक पढ़ी नहीं थी, इसीलिए इंटरनेट पर उपलब्ध संस्करण पर पढ़ रहा हूं। अभी तक जो भी पठन किया है उसमे कोई बात आपतिजनक नहीं लगी ।

अहमद सलमान रुश्दी का जन्म अनीस अहमद रुश्दी जो की केम्ब्रिज विश्वविद्यालय के शिक्षित वकील जो बाद में व्यवसायी बने एवं एवं नेगिन भट्ट, एक शिक्षिका के इकलोते पुत्र के रूप में १९ जून, १९४७ को बम्बई (अब मुंबई), भारत में हुआ था, उनकी शिक्षा कैथेड्रल एंड जॉन कॉनन स्कूल, मुंबई, रग्बी स्कूल और किंग्स कॉलेज, केम्ब्रिज में हुई, जहां उन्होंने इतिहास का अध्ययन किया. एक पूर्णकालिक लेखक बनने से पहले उन्होंने दो विज्ञापन एजेंसियों ओगिल्वी एंड माथेर और आयर बार्कर) के लिए काम किया। 

 , रुश्दी एक ब्रिटिश भारतीय उपन्यासकार और निबंधकार हैं. उन्होंने अपने दूसरे उपन्यास मिडनाइट्स चिल्ड्रन (1981) से प्रसिद्धि प्राप्त की, जिसे 1981 में बुकर पुरस्कार मिला. उनके अधिकांश प्रारंभिक उपन्यास भारतीय उप-महाद्वीप पर आधारित हैं.उनकी शैली का वर्गीकरण अक्सर ऐतिहासिक कल्पना के साथ संयोजित जादुई यथार्थवाद के रूप में किया जाता है, और उनकी कृतियों की प्रमुख विषय-वस्तु, पूर्वी और पश्चिमी दुनिया के बीच कई रिश्तों के जुड़ने, अलग होने और देशांतरणों की कहानी रही है।
उनका चौथा उपन्यास सेटेनिक वर्सेज (१९८८), "द सेटेनिक वर्सेज" विवाद के केंद्र में था, जिसके तहत मुसलमानों की और से (पहले कैट स्टीवेन्स के नाम से ज्ञात यूसुफ इस्लाम सहित) कई देशो में इसका विरोध हुआ, कुछ विरोध प्रदर्शन हिंसक थे, जिसके दौरान वर्ष १९८९ में तत्कालीन ईरान के एक नेता अयातुल्ला रूहोल्लहा खोमेनी द्वारा जारी किये गए "मौत के फतवे" का सामना भी करना पड़ा, इस कारण वश रुश्दी को तक़रीबन एक दशक तक भूमिगत जीवन बिताना पड़ा।
सलमान रुश्दी जन्म से मुस्लिम हैं और  मुस्लिम परिवार में जन्म लेने के कारण उन्होंने इस्लामी ग्रंथों का अध्ययन किया। अब इस अध्ययन के आधार पर वह इस्लाम की कुछ बातों या अवधारणाओं पर अपना विरोधी मत रखते हैं तो इसमें किसी को क्या आपत्ति हो सकती है! यह उनका मत है;  किसी को मानना है तो माने, न मानना है तो न माने।
वर्तमान में अगर बात करे तो आज के इस युग में प्रत्येक व्यक्ति को आज़ादी है अपने विचार अपने ढंग से रखने की फिर सलमान रुश्दी के या उनके समान दुसरे लोगो के संधर्व में इतनी वैचारिक संकीर्णता क्यों है ? अगर कोई व्यक्ति धर्म को उस तरह नहीं मानता है जैसे और लोग मानते तो उसमे हर्ज़ ही क्या हे ? कई लोग है जो दो अलग-अलग धर्मो में विश्वास रखते है तो क्या उनको हम ऐसा करने से रोक सकते है ? मेरा तो मानना है की अगर कोई  धर्म की व्याख्या अलग तरह से करता  हैं तो करने दो,  जिनको उनकी व्याख्या पसंद आएगी, वे मानेंगे, जिनको नहीं आएगी, नहीं मानेंगे। बहुत ही तकलीफ है तो उन्हें अपने धार्मिक सामाजिक आयोजनों से बहिष्कृत करो ।

विचारो पर पाबन्दी स्वीकार्य नहीं की जा सकती। 

No comments:

Post a Comment