Wednesday, 27 June 2012

'शिशिर' तुम्हारे आब-ए-चश्म जरुरी क्यों है ..!!





इक़बाल              : समृद्धि, सफलता,
इत्लाफ़               : उजड़ना, नाश
बे ख़ता               : निर्दोष, निरपरा
फ़ासिला             : दूरी, पृथकता
इमान                : विश्वास
बा इश्तियाक़  : चाह, लालसा
बे इत्तिफ़ाक़ी : मतभेद 
कीना     : द्वेष, वैर
बे ज़ार : अप्रसन्न, क्रोधी
आब-ए-चश्म    : आंसू  

शिशिर गार्गव,
दिनांक : २७ जून २०१२,   
मुकाम : हरदा. 

Saturday, 16 June 2012

पा..पा


यह वह शब्द है जो मैंने अपने बाल्यकाल के दौरान सर्वप्रथम बोला था ..और आज तक इन दो असीम शब्दों की गहराई नापने का प्रयास कर रहा हूँ वक्त के साथ काफी कुछ बदल गया और साथ ही बदल गया मेरा भी स्वरुप ..पहले पुत्र होने के नाते और अब पिता होने के नाते ..!! 

मेरे लिए आज का दिन भी उतना ही विशेष है जैसे आम दिन हुआ करते है ..क्योकि मुझे मेरे पापा जी को याद करने के लिए किसी विशेष दिन की राह नहीं देखना पड़ती उनकी छवि मेरे जेहन में हर समय हर पल बसी रहती है। किसी भी संतान के जीवन में उसके पिता का स्थान बेहद अहम होता है । 

पिता.. यह शब्द सुनते ही जेहन में एक दृढ़ व्यक्तित्व की छवि उभरती है। ऐसा व्यक्ति जो हमारा सबसे बड़ा आदर्श होता है, मर्यादा जिसके रिश्ते की पहचान है। एक ऐसा नाता जो हमें हर कदम पर साहस देता है। 

पिता.. यह शख्स जो तब साथ खड़ा होता है जब हमारा धैर्य चुकने लगता है। वे तब भी साथ होते हैं, जब हम सफलता के आसमान पर होते हैं।  हां, जिम्मेदारियों को निभाते-निभाते कभी कभार पिता आपके साथ सख्त व्यवहार भी जरूर करते होंगे लेकिन आप इस बात को झुठला नहीं सकते कि उनके गुस्से में भी आपके प्रति स्नेह और दुलार छिपा होता है।

जब एक पुत्र उम्र के एक परिपक्व मुकाम पर पहुंच जाता है तो वह अपने पिता के रूप में अपने सबसे अच्छे दोस्त और मार्गदर्शक को ढूंढ़ने लगता है। मुझे भी मेरे पापा जी से लेखन हेतु प्रेरणा मिली थी आज जो कुछ भी लिख पाता हूँ सिर्फ पापा जी से प्राप्त दीक्षा के चलते, अपने जीवन के सबसे हसीन और यादगार लम्हे जो सिर्फ एक पिता से ही मिल सकते है का अभाव बहुत अधिक महसूस करता हूँ ..क्योकि में इतना खुशकिस्मत नहीं था, मेरे पापा जी को भगवान् जी ने तब बुला लिया जब मुझे उनकी सबसे अधिक आवश्यकता थी।

यह बात भी सत्य है की पिता के समर्पण और त्याग का मोल चुकाना किसी भी संतान के लिए संभव नहीं है । आज सब कुछ होने के बाद भी एक अनन्त शून्य है जीवन में  पापा जी का ..   

आपको शत शत नमन  

एक सवाल ?



Social नेटवर्किंग वेबसाईट (फेसबुक/ट्विटर/अन्य) ने एक अच्छा प्लेटफार्म उपलब्ध कराया अपने विचारो को अपने स्वजनों , मित्रो के साथ साँझा करने के लिए, इसके माध्यम से कई मशहूर और बुद्धिजीवी लोगो से व्यक्तिगत रूप से जुड़ने का अवसर भी मिलता ही रहता है , पर वर्तमान में अगर देखे तो ऐसा लगता है मानो यह कोई सोशल प्लेटफार्म ना होकर कोई "शब्द रण मैदान" या शब्द क्रांतिवीरो का अड्डा मात्र है।

आखिर हम क्या सोच कर गाहे बगाहे इन वेबसाईट के माध्यम से इतना रोष और भड़ास जाहिर करते रहते है.. क्या वाकई हमारे मन में इतना करने की क्षमता है की आप एक आन्दोलन के अग्रज बन उसकी मशाल थाम कर निकल पड़े सड़कों पर.. उदाहरण के रूप में हमारे सामने अन्ना हजारे, बाबा रामदेव, और भी कई महानुभाव है जिन्होंने क्रांति का बिगुल किसी बुक पर नहीं फूंका बल्कि आगे आकर अपना सर्वस्व झोंक कर एक आन्दोलन को दिशा प्रदान की और एक सशक्त प्लेटफार्म खड़ा किया।

इस में कोई दो राय नहीं की इन आन्दोलनों के दौरान प्रचार प्रसार का एक अच्छा माध्यम यह शोशल वेबसाईट साबित हुई है इन आंदोलनों के दौरान,  पर क्या होता है फेसबुक या ट्विटर पर देखियें आपके मित्रो की संख्या और उसके सामने आपके विचारो को पसंद करने वालो की संख्या ...आपको मिलने वाले समर्थन की संख्या जिन लोगो ने आपके पोस्ट को पसंद किया या उस पर अपनी सहमती या राय प्रदान की है उनमे से कितने लोग  वास्तविकता में आपके साथ कदम से कदम मिलाकर चलने के लिए तैयार होंगे .. ?

कुछ दिन पूर्व जब आमिर खान का नया शो शुरू हुआ ..प्रथम प्रस्तुति (कन्या भ्रूण हत्या ) के बाद फेसबुक और ट्विटर पर आई क्रांति को देख कर ऐसा लगा की मानो अब तो भारत तभी सांस लेगा जब तक इस समस्या को जड़ से ना उखाड़ दे पर क्या हुआ उस क्रांति का हश्र,  १ या २ सप्ताह के बाद तो कई लोग भूल ही गए .. कोई शोर नहीं ..  

क्यों.. क्या आज हमारे सामने इस समस्या से बड़ी समस्या खड़ी हो गई है ?  नहीं ...आज के समय में हमारे सामने कई समस्यों ने अपना मुंह खोल रखा है और हम कही ना कही अपना ध्यान मुद्दों के बजाय बस कुछ शब्द लिख कर इतिश्री करना और उन पर कुछ पसंद के वोट और चंद वाह-वाही तक ही सिमित होते जा रहे है। 

एक ताजा उदाहरण : विगत कई दिनों से  राष्ट्रपति चुनाव का प्रचार-प्रसार  इन वेबसाईट पर किया जा रहा है .. प्रतिदिन कम से कम १०० या इससे भी अधिक पोस्ट इसी विषय को लेकर होते है , इन सब बातों का क्या मतलब है आम जनता से जो उस निर्वाचन का हिस्सा ही नहीं है , दूसरा अगर इसकी बजाय इस व्यवस्था को लेकर अपना विरोध दर्ज करते तो शायद ज्यादा उचित होता की एक राष्ट्रपति जो इस देश का सर्वोच्य नागरिक होता है उसको चुनने का अधिकार उस देश की जनता को ही नहीं है।
  
किसी महापुरुष ने सत्य ही कहा है : क्रांति का उदय सदा पीड़ितों के हृदय एवं त्रस्त व्यक्तियों के अन्तःकरण में हुआ करता है।               

Tuesday, 5 June 2012

पर्यावरण : हम कुछ कर रहे है ..?


आज ५ जून २०१२ को विश्व पर्यावरण दिवस की  40वीं वर्षगांठ मनायी जा रही है ..देश विदेश के कई प्रेमी तथा संगठन बढ़ चढ़कर इस परम आवश्यक कार्य मैं अपना योगदान दे रहे है ..पर क्या हम कुछ कर रहे है ?

पर्यावरण की स्थिति आज एक वैश्विक मुद्दा है, वायु और जल प्रदूषण सिर्फ एक देश की सीमाओं तक ही सीमित नहीं रह गये हैं। किसी एक देश की भूमि की उर्वर शक्ति दूसरे देश की पैदावार को प्रभावित कर सकती है। साथ ही, विभिन्न क्षेत्र अलग-अलग तरह की चुनौतियों से दो चार हो रहे हैं। लेकिन, इस वैश्विक चुनौती पर भी विभिन्न देशों की अलग-अलग राय है।

पर्यावरण संरक्षण के मुद्दे पर पूरी दुनिया विकासशील देश और विकसित देश दो समूहों में बंटी हुई है। आज पूरी दुनिया में हर 24 घंटे में लगभग 150-200 प्रजातियां विलुप्त हो रही हैं। हर समय किसी-न-किसी प्रजाति के विलुप्त होने का खतरा मंडराता रहा है पर्यावरण दिवस के शुरू होने के बाद इन चालीस वर्षो में दुनिया और इसका पर्यावरण काफी बदल चुका है। यह ऐसा बन चुका है जैसे कि मानव इतिहास में कभी नहीं था। हमारे देश की ही आबादी लगभग दोगुनी हो गयी है, जबकि विकास दर आधी। वैश्विक गरीबी दर में कमी आयी है, लेकिन कई जातीय समुदाय अभाव में जीने को मजबूर हैं। हमें इन सबके लिए चिंतित होना चाहिए या उत्सव मनाना चाहिए? हमारी जरूरतें कई गुना बढ़ गयी हैं। साल 2050 तक ऊर्जा की मांग दोगुनी हो जायेगी भारत को इन चुनौतियों से निपटने के लिए काम करना होगा।
अगर पेड़ लगाना बड़ा काम लगता है तो कम से कम पेड़ को बचाया तो जा ही सकता है, आज कुछ नहीं तो अपने आस पास के किसी एक पेड़ का चयन कर तक उसका ख्याल तो रखा ही जा सकता है ....!!  

Monday, 4 June 2012

मुझे खर्ची में पूरा एक दिन , हर रोज़ मिलता है




मुझे खर्ची  में पूरा  एक दिन , हर रोज़ मिलता है 
मगर  हर रोज़ कोई छीन लेता है ,
झपट लेता है, अंटी  से 
कभी  खीसे  से  गिर  पड़ता  है  तो  गिरने  की 
आहट  भी  नहीं  होती ,
खरे  दिन  को  भी  खोटा  समझ  के  भूल   जाता  हूँ  में

गिरेबान  से  पकड़  कर  मांगने  वाले  भी  मिलते  हैं 
"तेरी  गुजरी  हुई  पुश्तों  का  कर्जा  है , तुझे  किश्तें  चुकानी  है "

ज़बरदस्त  कोई  गिरवी  रख  लेता  है , ये  कह  कर 

अभी  2-4 लम्हे  खर्च  करने  के  लिए  रख  ले ,
बकाया  उम्र  के  खाते  में  लिख  देते  हैं ,
जब  होगा , हिसाब  होगा 

बड़ी  हसरत  है  पूरा  एक  दिन  इक  बार  मैं 
अपने  लिए  रख  लूं ,
तुम्हारे  साथ  पूरा  एक  दिन  
बस  खर्च 
करने  की   तमन्ना  है  !!


Labels   : Raat Pashmine ki : गुलज़ार साहब