कुछ इस कदर
कुमला सा गया है
जीवन
जैसे आँगन में
रखा वो
तुलसी वृन्दावन
मैं नहीं कर पता
सेवा तुम जैसी
ना पानी ना पूजन
ना ही वंदन
धुप अब भी आती है
उन कुर्सियों तक
जिस पर बैठ अक्सर
होती थी वो प्यारी सी
अन-बन
अब और क्या कहे
शिशिर ....
अब ना तन है ना मन
लगता है जैसे हो कोई
उजड़ा सा ..उपवन
19 Feb 2013 .. हरदा
No comments:
Post a Comment