Saturday, 11 February 2012

राजनीति..




अमृता प्रीतम जी पंजाबी भाषा के सबसे लोकप्रिय रचनाकारों में से एक थी, आपका जन्म अखंडित भारत मैं ३१ अगस्त  १९१९ मैं पंजाब के गुजराँवाला जिले मैं हुआ था, आपकी शिक्षा लाहौर में हुई किशोरावस्था से ही आपने  लेखन कार्य प्रारंभ कर दिया था, आपको पंजाबी भाषा की पहली कवियत्री माना जाता है.आपकी रचनाओं का अनेक भाषाओं में अनुवाद भी हुआ है,  आपने तक़रीबन १०० से अधिक उपन्यास / पुस्तके लिखी हैं ।

अमृता प्रीतम जी की पंजाबी कविता "अज्ज आखाँ वारिस शाह नूँ" काफी लोकप्रिय हुई । इस कविता में भारत विभाजन के समय पंजाब में हुई भयानक घटनाओं का अत्यंत दुखद वर्णन है और यह भारत और पाकिस्तान दोनों देशों में सराही गयी । 

अमृता प्रीतम जी की चर्चित कृतियाँ उपन्यास- पांच बरस लंबी सड़क, पिंजर, अदालत, कोरे कागज़, उन्चास दिन, सागर और सीपियां आत्मकथा-रसीदी टिकट कहानी संग्रह- कहानियाँ जो कहानियाँ नहीं हैं, कहानियों के आँगन में संस्मरण- कच्चा आंगन, एक थी सारा, सर्वाधिक लोकप्रिय व् चर्चित रही हैं ।    

अमृता प्रीतम जी को साहित्य जगत के कई राष्ट्रीय एवं अन्तराष्ट्रीय सम्मानों से सम्मानित किया गया, ज्ञानपीठ पुरस्कृत  अमृता जी  ३१ अक्तूबर २००५ को नई दिल्ली में अपनी जीवन यात्रा को पूर्ण विराम दे साहित्य जगत में एक शून्य रचित कर गई ।   

अमृता प्रीतम जी की कलम उन विषयों पर चली जो सामान्यतः भारतीय नारी के सामाजिक सरोकारों से इतर थे। जहाँ अमृता जी के अन्य समकालीन लेखकों द्वारा भारतीय नारी की तत्कालीन सामाजिक परिवेश में उनकी व्यथा और मनोदशा का चित्रण किया है वहीं अमृता जी ने अपनी रचनाओं में इस दायरे से बाहर निकल कर उसके अंदर विद्यमान ‘स्त्री’ को मुखरित किया है। ऐसा करते हुये अनेक अवसरों पर वे वर्जनाओं को इस सीमा तक तोडती हुयी नजर आती हैं कि तत्कालीन आलोचकों की नजर में अश्लील कही जाती थीं।

ऐसी ही एक रचना "राजनीति" जो कई वर्षो पहले अमृता जी ने लिखी थी आज के राजनीतिक परिद्रश्य से कितना सरोकार रखती हैं ।      


सुना है राजनीति एक क्लासिक फिल्म है
हीरो: बहुमुखी प्रतिभा का मालिक
रोज अपना नाम बदलता है
हीरोइन: हकूमत की कुर्सी वही रहती है
ऐक्स्ट्रा: लोकसभा और राजसभा के मैम्बर
फाइनेंसर: दिहाड़ी के मज़दूर,
कामगर और खेतिहर
(फाइनांस करते नहीं,
करवाये जाते हैं)
संसद: इनडोर शूटिंग का स्थान
अख़बार: आउटडोर शूटिंग के साधन
यह फिल्म मैंने देखी नहीं
सिर्फ़ सुनी है
क्योंकि सैन्सर का कहना है —
'नॉट फॉर अडल्स।'

No comments:

Post a Comment