Tuesday, 5 June 2012

पर्यावरण : हम कुछ कर रहे है ..?


आज ५ जून २०१२ को विश्व पर्यावरण दिवस की  40वीं वर्षगांठ मनायी जा रही है ..देश विदेश के कई प्रेमी तथा संगठन बढ़ चढ़कर इस परम आवश्यक कार्य मैं अपना योगदान दे रहे है ..पर क्या हम कुछ कर रहे है ?

पर्यावरण की स्थिति आज एक वैश्विक मुद्दा है, वायु और जल प्रदूषण सिर्फ एक देश की सीमाओं तक ही सीमित नहीं रह गये हैं। किसी एक देश की भूमि की उर्वर शक्ति दूसरे देश की पैदावार को प्रभावित कर सकती है। साथ ही, विभिन्न क्षेत्र अलग-अलग तरह की चुनौतियों से दो चार हो रहे हैं। लेकिन, इस वैश्विक चुनौती पर भी विभिन्न देशों की अलग-अलग राय है।

पर्यावरण संरक्षण के मुद्दे पर पूरी दुनिया विकासशील देश और विकसित देश दो समूहों में बंटी हुई है। आज पूरी दुनिया में हर 24 घंटे में लगभग 150-200 प्रजातियां विलुप्त हो रही हैं। हर समय किसी-न-किसी प्रजाति के विलुप्त होने का खतरा मंडराता रहा है पर्यावरण दिवस के शुरू होने के बाद इन चालीस वर्षो में दुनिया और इसका पर्यावरण काफी बदल चुका है। यह ऐसा बन चुका है जैसे कि मानव इतिहास में कभी नहीं था। हमारे देश की ही आबादी लगभग दोगुनी हो गयी है, जबकि विकास दर आधी। वैश्विक गरीबी दर में कमी आयी है, लेकिन कई जातीय समुदाय अभाव में जीने को मजबूर हैं। हमें इन सबके लिए चिंतित होना चाहिए या उत्सव मनाना चाहिए? हमारी जरूरतें कई गुना बढ़ गयी हैं। साल 2050 तक ऊर्जा की मांग दोगुनी हो जायेगी भारत को इन चुनौतियों से निपटने के लिए काम करना होगा।
अगर पेड़ लगाना बड़ा काम लगता है तो कम से कम पेड़ को बचाया तो जा ही सकता है, आज कुछ नहीं तो अपने आस पास के किसी एक पेड़ का चयन कर तक उसका ख्याल तो रखा ही जा सकता है ....!!  

No comments:

Post a Comment