Saturday, 16 June 2012

पा..पा


यह वह शब्द है जो मैंने अपने बाल्यकाल के दौरान सर्वप्रथम बोला था ..और आज तक इन दो असीम शब्दों की गहराई नापने का प्रयास कर रहा हूँ वक्त के साथ काफी कुछ बदल गया और साथ ही बदल गया मेरा भी स्वरुप ..पहले पुत्र होने के नाते और अब पिता होने के नाते ..!! 

मेरे लिए आज का दिन भी उतना ही विशेष है जैसे आम दिन हुआ करते है ..क्योकि मुझे मेरे पापा जी को याद करने के लिए किसी विशेष दिन की राह नहीं देखना पड़ती उनकी छवि मेरे जेहन में हर समय हर पल बसी रहती है। किसी भी संतान के जीवन में उसके पिता का स्थान बेहद अहम होता है । 

पिता.. यह शब्द सुनते ही जेहन में एक दृढ़ व्यक्तित्व की छवि उभरती है। ऐसा व्यक्ति जो हमारा सबसे बड़ा आदर्श होता है, मर्यादा जिसके रिश्ते की पहचान है। एक ऐसा नाता जो हमें हर कदम पर साहस देता है। 

पिता.. यह शख्स जो तब साथ खड़ा होता है जब हमारा धैर्य चुकने लगता है। वे तब भी साथ होते हैं, जब हम सफलता के आसमान पर होते हैं।  हां, जिम्मेदारियों को निभाते-निभाते कभी कभार पिता आपके साथ सख्त व्यवहार भी जरूर करते होंगे लेकिन आप इस बात को झुठला नहीं सकते कि उनके गुस्से में भी आपके प्रति स्नेह और दुलार छिपा होता है।

जब एक पुत्र उम्र के एक परिपक्व मुकाम पर पहुंच जाता है तो वह अपने पिता के रूप में अपने सबसे अच्छे दोस्त और मार्गदर्शक को ढूंढ़ने लगता है। मुझे भी मेरे पापा जी से लेखन हेतु प्रेरणा मिली थी आज जो कुछ भी लिख पाता हूँ सिर्फ पापा जी से प्राप्त दीक्षा के चलते, अपने जीवन के सबसे हसीन और यादगार लम्हे जो सिर्फ एक पिता से ही मिल सकते है का अभाव बहुत अधिक महसूस करता हूँ ..क्योकि में इतना खुशकिस्मत नहीं था, मेरे पापा जी को भगवान् जी ने तब बुला लिया जब मुझे उनकी सबसे अधिक आवश्यकता थी।

यह बात भी सत्य है की पिता के समर्पण और त्याग का मोल चुकाना किसी भी संतान के लिए संभव नहीं है । आज सब कुछ होने के बाद भी एक अनन्त शून्य है जीवन में  पापा जी का ..   

आपको शत शत नमन  

No comments:

Post a Comment