पिछले दिनों गोपाल गोडसे द्वारा संशोधित पुस्तक " गाँधी वध क्यों " जो की मराठी पुस्तक 'पंचावन्न कोटींचे बलि' का हिंदी रूपांतर है पढने को मिली इस पुस्तक को पढने के बाद कई प्रश्न मन और मष्तिष्क में कौंध रहे है; इन्ही प्रश्नों और इस से जुडी कुछ बातो को आप
से साझा करना चाहता हूँ... !
गांधीजी के वध के विषय की परिधि में एक आयोग का गठन किया गया था, सर्वोच्य न्यायालय के सेवानिवृत न्यायमूर्ति
श्री कपूर की नियुक्ति इस कार्य के लिए हुई थी। क्या यह दुर्घटना टाली जा सकती थी और शासकीय कर्मचारियों ने सुरक्षा की उपेक्षा की? ऐसे गंभीर विषय आयोग के सामने थे। उस विषय के अन्तर्गत तत्कालीन दिल्ली के वातावरण
का चित्रण करना भी उन्हें अनिवार्य लगा। कुछ पुस्तकों एवं उनके सामने आए साक्षियों के विवरण से श्री कपूर ने उस विषय की चर्चा की है।
"गाँधी वध" के सन्दर्भ में : अपने प्रतिवृत (रिपोर्ट) में न्यायमूर्ति कपूर ने गाँधी-वध के कारणों का विवेचन किया है ।
कई गवाहों का आग्रहपूर्वक कहना था कि ५५ करोड़ रूपया पाकिस्तान को न देने का निर्णय भारत शासन ने ठुकराया, यह गाँधी-वध का एक प्रमुख कारण था। मंत्रिमंडल ने यह निर्णय ०९ जनवरी १९४८ को लिया था।
इस सन्दर्भ में गाँधीजी के एक शिष्य प्यारेलालजी ने अपनी पुस्तक 'महात्मा गाँधी, दि लास्ट फ़ेज़' में भी इंगित किया है। प्यारेलाल जी ने अपनी पुस्तक के
खंड में लिखा है -कि गाँधी जी को पूछा गया "क्या आपके इस अनशन गुजरात (पंजाब) स्टेशन पर निर्वासितों के गाड़ी पर हुए हमले पर, नर-संहार पर, उसी प्रकार करांची के हत्याकांड पर प्रतिकूल
परिणाम नहीं होगा ?" गाँधीजी
बोले ' मेरे मन मैं उस संभाव्य परिणाम का विचार आ गया था, परन्तु ऐसा विचार कर मैं स्वयं को सत्यमार्ग से
विचलित नहीं होने देता ।'
पाकिस्तान को यह प्रदान होने के बाद श्री न.वि. गाडगिल (जो उस समय केंद्रीय मंत्री थे ) महाराष्ट्र दौरे पर गए, उन्होंने कहा कि गांधीजी कि यह नीति वहां की अधिकांश जनता को अच्छी नहीं लगी। श्री गाडगिल लौटकर दिल्ली आए । जब वे गांधीजी से मिले, उन्होंने कहा, "मैंने लोगो को बताया कि हमने गांधीजी के प्राण ५५ करोड़ कि तुच्छ राशि देकर मोल लिए।" गाडगिलजी ने कहा, मुझे तनिक आभास नहीं था कि ये अमूल्य प्राण थोड़े ही दिनों में हमसे विदा
लेने वाले हैं। उनके विचारो के अनुसार प्रार्थना-स्थल पर हुआ विस्फोट ५५ करोड़ रूपए प्रदान की प्रतिध्वनि थी।
श्री राजगोपालाचारी ने जो माउन्टबेटन के पश्चात् वाइसराय बने, उन्होंने एक पुस्तक लिखी थी, जिसका नाम है 'गांधीजी की शिक्षा और उनका तत्व-ज्ञान’ Gandhi's
Teachings and Philosophy।
राजाजी ने लिखा है, सरदार पटेल के शब्द थे कि गांधीजी ५५ करोड़ कि राशी पाकिस्तान को देने का हठ कर बैठे, जिसका परिणाम उन्हें वध से मिला।"
गांधीजी ने ५५ करोड़ जैसी बड़ी राशि पाकिस्तान को प्रदान करने के लिए आदेश दिया और वह भी देश कि कठिन अवस्था में ? जब पाकिस्तान हिंदुस्तान के विरुद्ध सैनिक हमलों के दुष्ट कार्यकम बनाने में व्यस्त था और उनको कार्यान्वित करने पर भी तुला हुआ था। उस समय उस घटना से हिन्दुओ के मन में जो क्षोभ पैदा हुआ उसका प्रकटीकरण उनकी हत्या में हुआ; ऐसा सरदार पटेल का मत था।
श्री पुरुषोत्तम त्रिकमदास ने भी कपूर आयोग के समक्ष गवाही दी थी। अपने बयान में उन्होंने गांधीजी कि हत्या का कारण बताते
हुए कहा कि
मुसलमानों का अनुनय अथवा संतुष्टि कलकत्ता और नोआखाली में गांधीजी द्वारा किए हुए शांति
प्रस्थापना के प्रयोग, ५५ करोड़ रुपया दिलाने का उनका हठ (जो उनके
अनशन के दबाब से कार्यान्वित करना पड़ा) और हिन्दू-सभा की गांधीजी के प्रति धारणा, गांधीजी की हत्या के लिए पर्याप्त थे।
अनशन समाप्त करने के लिए जो सात शर्ते गांधीजी ने रखी थी, उन शर्तो के संधर्व में हिन्दूसभा के नेताओ ने कड़ा विरोध किया था। इतना ही नहीं हिन्दू सभा के एक नेता आशुतोष लाहिरी ने विरोध स्वरुप उन सात शर्तो पर हिंन्दुओ की ओर से हस्ताक्षर करने से भी इंकार कर दिया था।
श्री जे. एन. साहनी ने कपूर आयोग से कहा कि पंजाब के हिंदू और सिख निर्वासितों की गांधीजी पर अपार श्रद्धा थी। इतना ही नही, प्रत्युत वे उनकी पूजा करते थे, किन्तु कुछ घटनाओं के कारण उनकी गांधीजी के प्रति श्रद्धा घट गई।
इस विषय पर गांधीजी का मत था कि "भारत-विभाजन में दोनों ओर से स्वीकृत अनुबंध का पालन दोनों को
करना चाहिए। हिन्दुस्तान शासन को स्वातंत्र्य कि शुरुआत अनुबंध तोड़ने से नहीं करना
चाहिए।" उनकी द्रष्टि से, यदि हिन्दुस्तान ५५ करोड़ न देता तो उसका नैतिक बल नष्ट होता।
गाँधी वध का पूर्वज्ञान और उदासीन नेतागण :
अपने प्रतिव्रत (रिपोर्ट) में न्यायाधीश कपूर ने इस बात की भी चर्चा की है कि गाँधी-वध का पूर्वज्ञान किन-किन व्यक्तियों को था ?
जब अभियोग चला उस समय प्रा.जे. सी. जैन
ने न्यायाधीश आत्माचरण के सम्मुख वर्ष १९४८ में गवाही दी थी कि मदनलाल
पाहवा ने उक्त षड़यंत्र के बारे उनसे कुछ कहा
था। न्यायाधीश कपूर के समक्ष भी जैन की गवाही हुई है।
प्रतिव्रत खंड २, प्रष्ठ , १७७, अनुच्छेद २१/२१७, पर उद्दत है कि "इस गवाह के कथन के अनुसार किसी की भी यह इच्छा नहीं थी कि
गांधीजी को बचावें। इस आयोग के निर्माण का खोज क्षेत्र सीमित है।
इस सीमा में इस गवाही का यह भाग महत्वपूर्ण है। उन्होने कहा, "मेरी जितनी
शक्ति थी मैंने लगा दी। मैंने बम्बई (अब मुंबई)राज्य के मुख्य
सचिव को बताया था। जयप्रकाशजी को भी बताया था। इससे अधिक मैं क्या
कर सकता था ? मुझसे जो बन सका मैंने किया।
इनमे से किसी ने भी कोई हलचल नहीं दिखाई, यह मेरा
दोष नहीं है।"
न्यायमूर्ति श्री कपूर ने प्रतिव्रत (रिपोर्ट)
के प्रष्ठ १७९ पर लिखा है प्रा. जैन को गांधीजी के जीवन को खतरा हैं, इस बात का
पूर्वज्ञान था। यह बात श्री जैन ने अपने मित्रो से कही थी, किन्तु उन्होंने
इस बात पर गंभीर रूप
से नहीं सोचा, परन्तु इस आयोग का यह मत
है कि श्री जैन को आरक्षी अधिकारी श्री नागरवाला या श्री भरुचा से मिलने में
कुछ संकोच था, तो उन्हें इस बात को मंत्रियो
को अथवा कांग्रेस के नेताओं को अथवा चीफ प्रेसिडेंसी मेजिस्ट्रेट
को बतानी चाहिए थी, वह उनका कर्तव्य था।
श्री कपूर का तात्पर्य था कि प्रार्थनास्थल पर बम का विस्फोट होने के पूर्व उन्हें इस बात की सुचना देनी चाहिए थी।
प्रतिव्रत खंड १ प्रष्ठ २१० पर न्यायाधीश कपूर का सारांश है, "स्व.बालू काका कानिटकर, उस समय के शेतकरी कामकरी (कृषक, श्रमिक) पक्ष के कार्यकर्ता श्री र. के. खाडिलकर, सांसद स्व. केशवराव जेघे और श्री ग.वि. केतकर आदि अपदाधिकारी व्यक्तिओं
को यह ज्ञात था कि पूना का वातावरण गांधीजी के विरुद्ध व्याप्त है। समाचार पत्रों के लेखन, सार्वजनिक व्यासपीठ के भाषण, एवं आम जनचर्चा में कांग्रेस के प्रमुख नेता, विशेषकर महात्मा गाँधी, नेहरु, सरदार पटेल, मौलाना आज़ाद के जीवन को हानि पहुँचाने के संकेतों की अभिव्यक्ति होती थी, इस बात का ज्ञान उपर्युक्त सज्जनों को भी था। इन व्यक्तियों में से स्व. बालूकाका कानिटकर और भागवत ने ही केवल बम्बई (अब मुंबई) के मुख्यमंत्री श्री खेर और उपप्रधानमंत्री सरदार वल्लभभाई पटेल को सूचित किया था, किन्तु उन्होंने आरक्षी अधिकारियों को नहीं बताया था।" न्यायाधीश कपूर आगे कहते हैं कि इस बात के तथ्यों के छानबीन करने के लिए किसी ने भी गुप्तचर विभाग से संपर्क नहीं किया, यह आश्चर्यकारक हैं।
अपनी पेशी के दौरान नाथूराम गोडसे द्वारा दिया गया यह बयान भी बड़ा अचरज पैदा करता है। 'यदि देश-भक्ति पाप है तो मैं मानता हूँ मैंने पाप किया है। यदि प्रशंसनीय है तो मैं अपने आपको उस प्रशंसा
का अधिकारी समझता हूँ। मुझे विश्वास है कि मनुष्यों द्वारा स्थापित न्यायालय के ऊपर कोई न्यायालय हो तो उसमें मेरे काम को अपराध नहीं समझा जायेगा। मैंने देश और जाति की भलाई के लिए यह काम किया है। मैंने उस व्यक्ति पर गोली चलाई जिसकी नीति से हिन्दुओं पर घोर संकट आए, हिन्दू नष्ट हुए।'
आगे इस पुस्तक में "दिव्य सन्देश" के रूप में नाथूराम गोडसे का एक बयान है ‘वास्तव में मेरे जीवन का उसी समय अंत हो गया था, जब मैंने गाँधीजी पर गोली चलाई थी। उसके पश्चात् में मानों समाधि में हूँ और अनासक्त जीवन बिता रहा हूँ।‘ में मानता हूँ कि गांधीजी ने देश के लिए बहुत कष्ट उठाए, जिसके कारण मैं उनकी सेवा के प्रति एवं उनके प्रति नतमस्तक हूँ, किन्तु देश के इस सेवक को भी जनता को धोखा देकर मातृभूमि के विभाजन का अधिकार नहीं था । मैं किसी प्रकार की दया नहीं चाहता हूँ। मैं यह भी नहीं चाहता हूँ कि मेरी ओर से कोई दया की याचना करे। अपने देश के प्रति भक्ति-भाव रखना यदि पाप है तो मैं स्वीकार करता हूँ कि वह पाप मैंने किया है। यदि वह पुण्य हैं तो उससे जनित पुण्य-पद पर मेरा नम्र अधिकार हैं।
मेरा विश्वास अडिग हैं कि मेरा कार्य नीति की द्रष्टि से पूर्णतया उचित हैं। मुझे इस बात में लेशमात्र भी संदेह नहीं कि भविष्य में किसी समय सच्चे इतिहासकार इतिहास लिखेंगे तो वे मेरे कार्य को उचित ठहराएंगे।

आगे इस पुस्तक में "दिव्य सन्देश" के रूप में नाथूराम गोडसे का एक बयान है वास्तव में मेरे जीवन का उसी समय अंत हो गया था, जब मैंने गाँधीजी पर गोली चलाई थी। उसके पश्चात् में मानों समाधि में हूँ और अनासक्त जीवन बिता रहा हूँ।
ReplyDeleteमूलमन्त्र है पश्चाताप